MUMBAI. मुंबई पुलिस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिलचस्प पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसके जरिए वह लोगों को जागरूक करने की पूरी कोशिश करती है। मगर, इस बीच मुंबई पुलिस का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जो उसके मजाकियेपन के साथ ही उसके त्वरित रिस्पांस को भी दिखा रहा है।

साथ ही इस पोस्ट में मुंबई पुलिस की क्रिएटिविटी भी साफ दिखाई दे रही है, जिसकी वजह से लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक हेल्पलाइन नंबर शेयर करते हुए एक अहम संदेश दिया। एक ट्विटर यूजर ने हंसते हुए मुंबई पुलिस से मदद मांगी। इस पर मुंबई पुलिस ने भी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुंबई पुलिस ने सोमवार को अपने ट्विटर @MumbaiPolice से एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन लिखा: ‘यदि आप अपने जीवन में कभी किसी आपात स्थिति का सामना करते हैं, तो ‘इंतजार न करें’ बस #Dial100 करें।’

पोस्ट के वायरल होते ही एक ट्विटर यूजर ने आपात स्थिति में मुंबई पुलिस से मदद मांगते हुए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह अंतरिक्ष में फंस गया है। फनी अंदाज में मस्ती में मुंबई पुलिस ने भी उसका जवाब दिया।





































