RAIPUR. चीता की रफ्तार के बारे में तो कई बार आपने सुना होगा। मगर, क्या उसे कभी तूफानी रफ्तार के साथ किसी शिकार के पीछे भागते हुए देखा है.।अगर नहीं देखा है, तो यह वीडियो देख लीजिए. आप भी चीते की रफ्तार देखकर दंग हो जाएंगे। यह करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें लंबी छलांग लगाने के बाद दौड़ते चीते को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

वीडियो में एक चीता अपने शिकार को पकड़ने के लिए एक खेत में तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ देखा जा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Fascinate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “दौड़ते समय, चीते हर छलांग के साथ 22 फीट तक की दूरी तय करते हैं और 70 मील प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकते हैं।
While running, cheetahs cover up to 22 feet per stride reaching speeds of up to 70 miles per hour. pic.twitter.com/4xL7Y6qvCC
— Fascinating (@fasc1nate) January 8, 2023




































