RAIPUR. कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जो अंदर ही अंदर इंसान को खोखला कर देती है। इसके साथ जीना जितना मुश्किल है, उससे भी ज्यादा मुश्किल है इससे लड़ना। इसमें मरीजों को इतनी प्रताणना से गुजरना पड़ता है कि कई बार मरीज टूट जाता है।
खासतौर पर कीमोथैरेपी का सेशन सबसे ज्यादा पीड़ादायक होता है। इसमें व्यक्ति अन्य परेशानियों को उठाने के साथ ही एक और समस्या से दो चार होता है। वह है बालों का झड़ना। लिहाजा लोगों के पास सिर मुंडवाने के अलावा और कोई चारा नहीं रहता है। महिलाओं के लिए तो यह और भी बुरे सपने की तरह होता है क्योंकि ताउम्र वे जिन बालों से प्यार करती रहीं, उनका ख्याल रखती रहीं, वो एक झटके में काटे जा रहे हैं।
महिलाएं अपने लुक्स और खूबसूरती के खराब होने की वजह से भी इसे लेकर काफी डर जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो में कैंसर की मरीज एक महिला अपना सिर मुंडवाने के लिए जाती है। इस दौरान वह काफी इमोशनल हो जाती हैं और जैसे-जैसे उसके बाल कटते जाते हैं, वह फूट-फूट रोने लगती हैं। इस दौरान जब वह मरीज को रोता देख हेयरड्रेसर कुछ ऐसा किया, जिसके बाद आप भी उसे सलाम करेंगे।
जब वह किसी कैंसर रोगी को इस तरह रोता हुआ देखता है, तो वह उसे सिर पर एक चुंबन देकर दिलासा देता है। इसके बाद वह महिला के पास जाता है और क्लिपर्स से उसके बाल काट देता है। यह देख महिला सहम गई। नाई अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखता है और दूसरे हाथ से क्लिपर से अपने बालों को उड़ा देता है।
इस दौरान दोनों काफी इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया, जिसे देख यूजर्स भी भावुक हो गए। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।
Barber shaves head in solidarity with his cancer friend. from MadeMeSmile