LORMI. प्रदेश के मुंगेली ज़िले के लोरमी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राजीव गांधी जलाशय जिसे खुड़िया बांध के नाम से भी जाना जाता है। यहां देर रात नाव पलटने से उसमे सवार एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार खुड़िया बांध में एक नाव पलट गई। नाव में मछली ठेकेदार के दो चौकीदार सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक मछली रखवाली के लिए रात के लगभग 10 बजे नाव पर दो युवक डैम के अंदर गए हुए थे। इसी दौरान नाव हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक युवक डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने तैरकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक मछली ठेकेदार के ये दोनों चौकीदार रात में पहरे पर निकले थे। रोजाना इनकी यह ड्यूटी होती थी कि एक दिन पहले पकड़ी गई मछली किसी ने चोरी तो नहीं की है।
मंगलवार देर रात भी ये पहरेदारी कर रहे थे। इसी दौरान नाव हादसे की शिकार हो गई। नाव पलट गई, नाव में सवार जो व्यक्ति बचा उसने बताया की मृतक भी तैराक था। लेकिन मछली के जाल में ही फंसने की कारण वो बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम 32 वर्षीय रोहित यादव बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। नौका विहार के सदस्यों और चौकीदारों की मदद से रोहित यादव के शव को बांध से बाहर निकाल लिया गया।
खुडिय़ा चौकी प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि मृतक रोहित यादव खुडिय़ा ग्राम का ही रहने वाला था। फिलहाल पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।







































