BILASPUR. निजामुद्दीन यानी दिल्ली से दुर्ग आने वाली सुपर प्रीमियर ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस इतनी लेट से चल रही थी कि पेंट्रीकार में रखा बासी भोजन की परोस दिया गया। बासी खाने परोसने के बाद कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। अब यात्रियों ने इसकी शिकायत IRCTC मुख्यालय में करने की बात कही है।

निजामुद्दीन से एक दिन पहले रवाना हुई हमसफर एक्सप्रेस को गुरुवार की सुबह आठ बजे रायपुर स्टेशन पहुंच जाना था। मगर यह ट्रेन चार घंटे लेट से चल रही थी। ट्रेन की पेंट्रीकार में तय समय अनुसार पहले से ही खाना और नाश्ता तैयार कर लिया गया था। विलंब से चलने के कारण भोजन ठंडा और बासी हो चुका था। मगर इसे ही यात्रियों को परोस दिया गया। बाद में लोगों ने इसकी शिकायत पेंट्रीकार के मैनेजर से की, तो वह लापरवाही भी स्वकार नहीं कर रहे थे। लोगों ने अनुसार मैनेजर का तर्क था कि भोजन में तो किसी तरह की खराबी नहीं है। लोगों ने कहा कि अब खाना ठंडा हुआ उसके लिए तो रेलवे ही जिम्मेदार है, उन्हें ट्रेन को समय के अनुसार चलाना चाहिए। वहीं कुछ यात्रियों ने बासी भोजन से स्वास्थ्य बिगड़ने की भी बात कही। किन्तु इस बात को भी मैनेजर ने सिरे से खारिज करते हुए अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया।

शिकायत करने का बनाया इरादा
कई यात्रियों का कहना था कि अभी जल्दबाजी के कारण उन्होंने जैसे-तैसे यात्रा पूरी कर ली। मगर वे शीघ्र ही IRCTC मुख्यालय को इसकी शिकायत करेंगे ताकि दोबारा ऐसी लापरवाही न की जाए सकें। लोगों ने कहा कि रेलवे को भी इस ओर ध्यान देना जरूरी है उनकी ओर से पेंट्रीकारों की नियमित निगरानी ही नहीं की जाती है।

लेट से चल रही ट्रेनें
समस्या के मूल में तो ट्रेनों की लेटलतीफी भी एक प्रमुख कारण है। बीते कुछ माह से दर्जन भर से अधिक ट्रेनें बेहद लेट से चल रही है। इसके कारण ही पेंट्रीकार में ये अव्यवस्था पसर गई है, जिसके ही कारण लोगों को बासी भोजन परोस दिया जा रहा है। ट्रनों के लेट होने से यात्रियों का कामकाज भी गड़बड़ा रहा है। इसी तरह कनेक्टिंग ट्रेनें छूटने की शिकायतें भी लगातार मिल रही है।






































