SAKTI. छत्तीसगढ़ के नवीन जिले सक्ति के जैजैपुर नगर पंचायत में 1983 के बाद जैजैपुरधाम महोत्सव रुद्र महाभिषेक यज्ञ मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए मथुरा वृन्दावन के राष्ट्रीय संत राम गोपाल महराज की अगुवाई में नेपाल से सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष मंगाया जा रहे है। इन रुद्राक्षों से 15 फिट ऊंचे शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। यह शिवलिंग को बिलासपुर, अकलतरा, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, सक्ति, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, शिवरीनारायण, हसौद से होता हुआ जैजैपुरधाम पहुंचेगा। जहां उसका जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रीमद्भागवत तथा शिव महापुराण की कथा के साथ 51कुंडीय यज्ञ भी बनेगा।
जैजैपुरधाम महोत्सव रुद्र महाभिषेक यज्ञ मेले में 07 दिसम्बर 2022 को झंडा यात्रा निकली जाएगी। यह यात्रा नगर में गौरी कन्या शिव मंदिर से दशहरा मैदान स्टेडियम तक बाजे गाजे के साथ निकाली जाएगी। 07 फरवरी 23 को जैजैपुर के बंधवा तालाब से दस हजार (10,000 ) महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं 08 फरवरी 2023 को सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिव लिंग का रुद्रभिषेक कर भागवत कथा आरम्भ की जाएगी। यह आयोजन लगातार 10 दिन तक होगा।
बता दें, इस आयोजन को आयोजन को बड़ी धूम धाम से मनाने के लिए के लिए सभी ग्रमीणों ने नारियल तोड़कर बढ़ चढ़ का भाग लेने का निर्णय लिया है। इस मेले में टूरिंज टाकीज, डिस्को झूला, ऊंचा झूला, बच्चों का झूला और खाने-पीने के होटल के साथ और भी कई दुकाने लगाई जाएगी।

https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8
आयोजन के सफल बनाने की लिए नगर पंचायत जैजैपुर के राम मंदिर के प्रांगरण में हुई बैठक में ग्राम के प्रमुख फुन्नू लाल साहू, तिरिथराम चंद्रा, रत्थुराम चंद्रा, बलराम चंद्रा, सोनसाय देवांगन, डॉ प्रसाद चंद्रा, दिलीप चंद्रा, बाबूलाल चंद्रा, कोमल चंद्रा, बनवारी चंद्रा, सनत कुमार चंद्रा, संजय कुमार चंद्रा, मदन लाल चंद्रा, वाशु चंद्रा, घांसी राम चन्द्र, राजेन्द्र चंद्रा, भवानी चंद्रा, आशीष चंद्रा, फुलसाय साहू, थालु राम साहू, पालेश्वर शर्मा, हरि शरण देवांगन, अनिल रत्थुराम चंद्रा, रूपेश कुमार, संतोष कुमार साहू, गणेश राम साहू, कीर्तन लाल साहू, बोट राम साहू, रोहित कुमार चंद्रा, सरोज कुमार चंद्रा, एल.एस.ठाकुर, राजकुमार चंद्रा, विनोद कुमार कुम्भकार, जगदीश चंद्रा, धनिदास महंत, अमृत लाल चंद्रा, संतराम धीवर, राधे धीवर, खम्हनगीरी गोस्वामी महराज सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।








































