KORBA. कोरबा में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जहां तेज रफ़्तार पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मदद के लिए काफी लोग घटनस्थल पर पहुंच गए। इसी बीच मौका देखकर चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में पहुंचाया। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम महेतरीन बाई (90 साल) है। वो जांजगीर-चांपा के मड़वा गांव में रहती थी। महिला मानिकपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई हुई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद महेतरीन बाई रविवार को अपने घर गांव के ही एक युवक देवराज (19) के साथ स्कूटी से लौट रही थी। जब उनकी स्कूटी कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर कोथारी नाका के पास पहुंची तभी सामने की तरफ से आ रही पिकअप ने उनकी गाडी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घना के समय पिकअप की रफ़्तार काफी तेज थी। इस हादसे में महेतरीन की मौके पर ही मौत हो गई। वही देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत बाता दिया। बताया जा रहा है टक्कर होने के बाद जैसे ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी पिकअप का ड्राइवर गाडी छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है।

https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8







































