
December 2, 2022
0 Comment
8 देशों में 900 SUV के टायरों की एक संगठन ने निकाली हवा, वजह जानकर कहेंगे- ठीक किया
by Vikas Mishra
LONDON. एक तरफ पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही है। वहीं, दूसरी तरफ लोग स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स यानी एसयूवी से कार्बन उत्सर्जन को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरुक करने के लिए पर्यावरण समूह, द टायर एक्सटिंग्विशर्स ने दुनिया के आठ देशों में अनोखा प्रदर्शन किया। इस संगठन के ऐसा करने... Read More






संगठन ने दावा किया कि उन्होंने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक लगभग 900 एसयूवी के टायरों की हवा निकाल दी। द गार्जियन ने बताया कि रातों रात समूह ने नीदरलैंड में एम्स्टर्डम और एनस्किडे, फ्रांस में पेरिस और ल्योन, जर्मनी में बर्लिन, बॉन, एसेन, हनोवर और सारब्रुकन, ब्रिस्टल, लीड्स, लंदन और डेंगी, माल्मो, इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया, ज्यूरिख और विंडरथुर, स्विट्जरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क सहित कई जगहों पर वाहनों की हवा निकाल दी।
इस समूह के कार्यकर्ताओं ने एक बयान में कहा, ‘बीती रात आठ देशों के नागरिकों ने करीब 900 प्रदूषण फैलाने वाली एसयूवी की हवा निकाली। बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन करने वाले वाहनों के खिलाफ इतिहास में यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा आगे और भी बहुत कुछ होगा।”
पीपुल मैगजीन के अनुसार, इन लोगों ने दावा किया कि मार्च से लेकर अब तक दुनिया भर के कई देशों में लगभग 10,000 एसयूवी के टायर फ्लैट किए हैं। इस संगठन की वेबसाइट के अनुसार एसयूवी और 4×4 वाहन हमारे स्वास्थ्य, हमारी सार्वजनिक सुरक्षा और हमारे पर्यावरण के लिए बहुत खराब हैं।
जलवायु परिवर्तन से दुनिया परेशान





























