RAIPUR. झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां हाईकोर्ट ने भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी पर बड़ा फैसला दिया। हाईकोर्ट ने सोमवार को ब्रह्मानंद नेताम मामले में बड़ी बात कही है। झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। इतना ही नहीं उन पर देह व्यापार में भी संलिप्तता के चलते कभी भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। इस मामले में बीते दिनों झारखंड की पुलिस ने कांकेर पहुंची थी। यहां झारखंड पुलिस ब्रह्मानंद नेताम के करीबियों सहित उनके अंगरक्षक के ठिकानों में छापेमारी कार्रवाई थी। वहीं कहा जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। लेकिन इस मामले में एन चुनावी दिन सोमवार को झारखंड पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि बस्तर अंचल के उत्तर बस्तर कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में आज विधानसभा का उप चुनाव चल रहा है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ब्रह्मानंद नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से उनपर झारखंड में एक आरोप लग रहा था। इस आरोपी के चलते एन चुनाव के वक्त उनकी गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही थी, लेकिन सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद उन्होंने राहत की सांस ली होगी। दोपहर करीब दो बजे हाईकोर्ट का आदेश आया है। वहीं भानप्रतापपुर में दोपहर तीन बजे तक चुनाव के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर उनकी गिरफ्तार का आदेश आ जाता तो इससे सीधे भाजपा को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन अब भाजपा सहित बीजेपी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम राहत महसूस कर रहे होंगे।








































