RAIPUR. आजकल खराब लाइफस्टाइल और फास्टफूड कल्चर की वजह से लोगों को बालों के झड़ने की समस्या पेश आ रही है। शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है, तो इसका असर बालों पर तेजी से देखने को मिलता है। तेजी से गिरते बालों को रोकने के लिए लोग बाजार में कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। मगर, इससे कई मामलों में बाल पतले होने लगते हैं और उनका टूटना भी नहीं रुकता है।

आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको फायदा होगा। बालों को घना बनाने के लिए आपको नीम की पत्तियों और प्याज के रस का इस्तेमाल करना होगा। तो आइए जानते हैं नीम की पत्तियों और प्याज के रस के क्या फायदे हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें।








































