TIRANDAJ.COM . आज कल डाटा हैकिंग बहुत आम बात हो गई है। इस बात को नजर में रखते हुए भारत सरकार ने 348 मोबाइल एप को बैन कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने संसद में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह एप कथित रूप से यूजर्स का डाटा और पर्सनल जानकारी इकट्ठा कर रह थे और उन्हें अनाधिकृत तरीके से देश के बाहर भेज रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने 54 नए चाइनीज एप्स पर बैन लगाये थे।
लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को संसद को सूचित करते हुए बताया कि सरकार ने अब तक कथित रूप से यूजर्स का डाटा एकत्र करने और इसे देश के बाहर सर्वर पर अनाधिकृत तरीके से प्रसारित करने वाले ऐसे 348 एप्स को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही बताया कि यह एप्स यूजर्स की जानकारी एकत्र कर रहे थे और इसे प्रोफाइलिंग के लिए देश के बाहर स्थित सर्वरों को अनाधिकृत तरीके से प्रसारित कर रहे थे.
सुरक्षा का कर रहे थे उल्लंघन
सरकार के कहने पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन एप को बैन किया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 A के तहत की गई है। मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि इस तरह के डाटा प्रसारण देश की संप्रभुता, रक्षा व अखंडता, और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं।

https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8

पहले भी बैन किए गए हैं एप
आपको बता दें कि सरकार समय-समय पर सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले एप को बैन करती रही है। वहीं साल 2020 में चाइनीज एप्स सहित यूजर्स का डाटा चुराने वाले और सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले एप को बैन करने की शुरुआत की गई थी। जून 2020 में भारत ने चाइनीज एप्स को बैन करने की शुरुआत की थी। 29 जून 2020 में भारत सरकार ने पहली डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद क्रमशः 47, 118 और 43 एप्स पर बैन लगाए गए। अब इस साल भी सरकार ने 300 से अधिक एप को बैन किया है।








































