RAIPUR. NIT रायपुर के स्टूडेंट्स की टीम E-CELL के द्वारा Entrepreneurship summit 2022 का आयोजन 2 और 3 दिसंबर को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इसका मीडिया पार्टनर आपका अपना विश्वसनीय न्यूज पोर्टल tirandaj.com है। इस आयोजन के जरिए E CELL की टीम अन्य स्टूडेंट्स के साथ सभी लोगों में उद्यमिता (entrepreneurship) की भावना जगाना चाहते हैं।

आज सुबह 10:00 बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरडीसी कांक्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनिल बंछोर उपस्थित हुए। इसके साथ ही उद्घाटन में NIT रायपुर के कुलसचिव डॉ. आरिफ खान, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर और निदेशक डॉ. ए.बी. सोनी सहित NIT रायपुर के अन्य डीन और फैकल्टी, स्टूडेंट्स और भारी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए।

सात्विको के co-founder ने युवाओं में भरा उत्साह
सात्विको के सह संस्थापक, सीनियर एंटरप्रेन्योर धवल फड़के सात्विको ने अपने सेशन में युवाओं के अंदर नए बिजनेस की शुरुआत करने का उत्साह जगाया। साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स से एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े आइडिया भी लिए। उन्होंने बताया कि यदि आप एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तो आपको अपने ब्रांड या प्रोडक्ट को किसी समस्या के समाधान पर बनाना होगा। स्टूडेंट्स को बताया कि एंटरप्रेन्योर बनने में किन सावधानियों को बरतने की आवश्यकता होती है।


इसके साथ ही जोश टॉक के होस्ट मनीष पाण्डेय ने भी अपने सेशन में सभी स्टूडेंट्स को एंटरप्रेन्योरशिप का सही अर्थ समझाया। उन्होंने सभागार में उपस्थित स्टूडेंट्स समेत सभी ऑडियंस के अंदर अपने सेशन से एंटरप्रेन्योर बनने का उत्साह जगा दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स के लिए क्विज कंपटीशन कराया गया। साथ ही एंटरटेनमेंट सेशन का भी आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर सभी स्टूडेंट्स में उत्साह देखने को मिला।

एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर डाउट्स हुए क्लियर
कार्यक्रम में आए स्टूडेंट्स ने कहा कि इस कार्यक्रम का हमें बहुत अधिक फायदा मिलेगा। साथ ही हमारे मन में एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर जितने भी डाउट थे वह सब सुलझ गए। ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। E cell टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया।





































