
December 3, 2022
0 Comment
8वीं के बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और सिगरेट, अब हर रोज होगी तलाशी
by Vikas Mishra
BENGALURU. टीचर्स को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बच्चे 8वीं और 9वीं के अपने बस्ते में मोबाइल लेकर आते हैं। मगर, जब उनके बैग की जांच की गई, तो टीचर्स के होश उड़ गए। बैग की जांच के दौरान पाया गया कि कक्षा 8, 9 और 10 के छात्रों के बैग में कंडोम, गर्भनिरोधक,... Read More





मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया। इसके बाद कर्नाटक में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों (केएएमएस) से जुड़े प्रबंधन ने स्कूलों से छात्रों के बैग की रोजाना तलाशी लेने के लिए कहा है। जहां एक ओर कुछ स्कूलों ने इसे लेकर विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक बुलाई। कुछ ने हैरानी जताते हुए अभिभावकों को साथ बैठकर बच्चों से इस बारे में बात करने को कहा।
निलंबन के बजाय काउंसिलिंग की दी गई सलाह
कई मामलों में यह भी देखा गया कि कई छात्र अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं। साथ ही शिक्षकों और सहपाठियों को परेशान करने की धमकी दे रहे हैं।






























