TIRANDAJ.COM . माता-पिता बनना हर कपल का सपना होता है। लेकिन किन्हीं कारणों से वह माता-पिता नहीं बन पाते हैं। आज हम उन कपल के लिए एक खुशखबरी लाए हैं। एक कंपनी ने दावा किया है कि अब आर्टिफिशियल कोख से बच्चे को जन्म देना संभव है। सबसे ख़ास बात उस बच्चे के असली माँ-बाप भी आप ही होंगे।
जिस तरह से दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बहस चल रही है, एक दिन तो ये होना ही था। Facebook, Microsoft, Google एपल, टेस्ला समेत दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के काम में लगी हैं। अब खबर आई है कि बच्चे को कोख में पालने का चक्कर खत्म हो जाएगा। अब अगर आप मशीन के जरिए अपना बच्चा पैदा करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। ये असल में दुनिया को चौंकाने वाली खबर है। इसके जरिए बच्चे को आर्टिफिशियल गर्भ में पाला जाएगा और भ्रूण से लेकर पैदा होने तक की पूरी निगरानी मशीन के जरिए की जाएगी।

कैसे पैदा होंगे बच्चे?
एक्टोलाइफ नाम की कंपनी ने आर्टिफिशियल कोख से बच्चा पैदा करने का दावा किया है। कंपनी ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि अब ऐसा करना मुमकिन है। अगर किसी महिला के यूट्रस (बच्चेदानी) नहीं है या फिर किसी गंभीर बीमारी के कारण इसे निकलवाना पड़ा है, तो अब वह महिला भी मां बन सकेगी। ऐसे ही, अगर किसी पुरुष को इनफर्टिलिटी की समस्या है और महिला मां नहीं बन पा रही तो इस तकनीक की मदद से वह मां बन सकती है। इस तकनीक का पूरा नाम है आर्टिफिशियल गर्भाशय फैसिलिटी। एक्टोलाइफ कंपनी का दावा है कि ये विश्व की पहली आर्टिफिशियल कोख की तरह काम करेगा।
मशीन से ही बच्चों में डाले जाएंगे व्यवहार
आपने ये तो सुना ही होगा की जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तब वह जैसे माहौल में रहती है। पैदा बच्चे का व्यवहार उस माहौल के अनुकूल होता है। इसलिए कई लोग प्रेग्नेंट महिला के कमरे में सुंदर फोटो रखने के साथ अच्छी कहानियां सुनाई जाती हैं। लेकिन ऐसा ही मशीन से पैदा होने वाले बच्चे के साथ भी होगा, माता-पिता जिस व्यवहार का बच्चा चाहेंगे कंप्यूटर प्रोग्राम के द्वारा बच्चे में वही सब गुण डाले जाएंगे। मतलब ग्रोथ पॉड्स के अंदर ऐसा वातावरण प्रॉड्यूस किया जाएगा।

इन्फेक्शन फ्री होता है बच्चों का जन्म
एक्टोलाइफ कंपनी ने दावा किया है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चा इन्फेक्शन फ्री पैदा होगा। कंपनी के पास हाई इक्विपमेंट वाली 75 लैब हैं। साथ ही हर लैब में 400 ग्रोथ पॉड्स हैं, जिनमें गर्भ की तरह बच्चे पल सकते हैं। पॉड्स बिल्कुल उसी तरह डिजाइन है, जैसा कि मां के पेट में यूट्रस (गर्भाशय) होता है। इन पोड्स को आर्टिफिशियल यूट्रस कहा गया है। क्योंकि यह बिल्कुल मां के पेट जैसा बच्चों को अनुभव कराता है।
क्या है growth pods?
growth pods मशीन से जुड़ी एक बच्चेदानी है। जिसके भीतर बच्चे के वाइटल साइन-यानी उसकी स्किन, धड़कन, हर्टबीट, टेंपरेटर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, ब्रीथिंग रेट, दिल, दिमाग, लिवर, किडनी और शरीर के बाकी अंगों को real-time monitoring करने के लिए सेंसर लगाए गए हैं। इसके मदद से आप बच्चे से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही मां-बाप को बच्चों का रियल अनुभव कराने के लिए एक ऐप तैयार की गई है, जिससे वह हर चीज लाइव देख सकते हैं कि बच्चे की ग्रोथ कैसी हो रही है।







































