BARMER. राजस्थान के बाड़मेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने गुस्से में पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस भी मामले के बारे में जानकर हैरान रह गई। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।
छह महीने पहले हुई शादी, तब से ही चल रही अनबन
बाड़मेर एएसपी नरपतसिंह जैतावत ने बताया कि भलीसर निवासी युवक की शादी 6 माह पूर्व ही हुई थी। तब से पति-पत्नी में अनबन चल है। पहले पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद बीते दिनों दोनों के बीच रात में फोन करने को लेकर झगड़ा हो गया।
पति ने अपनी पत्नी पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। दरसअल, दोनों मामूली कहासुनी के बाद झगड़े पर उतर आए। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड ने पति के प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर गांव की है।
फोन पर बात कर रही थी पत्नी
पीड़ित पति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ समय पहले वह रात में सो रहा था। उस दौरान उसकी पत्नी किसी से फोन में बात कर रही थी। उसने फोन रखने को कहा, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति सो गया।
इस बीच पत्नी ने मौका पाकर ब्लेड से सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट पर कट लगा दिया। इस पर पति जोर से चिल्लाया। परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी आवाज सुनकर जाग गए और युवक को अस्पताल ले गए। वहा उसका इलाज करवाया।
पुलिस अब महिला की शिकायत और पति की शिकायत को लेकर जांच कर रही है। बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह जैतावत ने बताया कि प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में पुलिस चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई करेगी।






































