DURG. दुर्ग में वैसे तो सभी जगह श्वानों की बढ़ती आबादी से लोग त्रस्त है। क्योंकि इनसे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी होते है और यह बच्चें, बुजुर्गों को आए दिन काटने की खबरें भी आती है। लेकिन स्टेशन के श्वानों का अलग ही आतंक है। यहां दिनभर शांत बैठे रहने वाले श्वान रात में लोगों का भारी नुकसान कर रहे है।
स्टेशन रोड स्थित पोलसाय पारा के व्यापारियों और निवासियों ने बताया कि बीते महीनों भर से हमारे दुपहिया वाहनों की सीट बेदर्दी से फटी रहती थी। हमें चोरों और आसामाजिक तत्वों के ऊपर शक हुआ और जमने जाने दिया। लेकिन जब हर रात ऐसा होने लगा तो हमने नीचे लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा तो पता चला कि बराम्दे में रखी गाड़ियों पर रात में कुत्ते पहुंचते है और गाड़ियों की सीटों को बुरी तरह से फाड रहे है और नोंच भी रहे है। लोग सीसीटीवी का फुटेज देखकर दंग रह गए। सीट कवर सहित सीट को बनवाने के साथ ही गाड़ियों की पड़ने वाले स्क्रैच को डेंटिंग करवाने में लोगों को हजारों रुपए का चुना लग रहा है।
रात में करते है श्वानों को भगाने की ड्यूटी
यहां के एक प्रतिष्ठान के संचालक एनके मोदी ने बताया कि प्रतिष्ठान बंद करने के बाद रात में करीब दो घंटे श्वानों को भगाने हम ड्यूटी करते है। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर दूर तक भगाते है। लेकिन सुबह यही श्वान इसी क्षेत्र में फिर से आ जाते है। इससे लोग बेहद परेशान है।
निगम में कर चुके है शिकायत
व्यवसायी एनके मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले हमने इसकी शिकायत दुर्ग नगर निगम प्रशासन से की थी। लेकिन निगम का अमला आया और डॉग कैचर्स दो-चार श्वानों को लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि इस खानापूर्ति से कुछ नहीं होने वाला। क्योंकि शहर में कुत्तों की संख्या भयंकर बढ़ गई है। आए दिन लोगों पर हमले की शिकायतें भी आती रहती है।






































