
November 17, 2022
0 Comment
साउथ कोरिया में साउथ की फिल्म ‘पुष्पा’ का जलवा, ‘श्रीवल्ली’ पर कोरियाई लड़की ने किया जबरदस्त डांस
by Vikas Mishra
Tirandaj.com साउथ की फिल्म ‘पुष्पा’ ने देश में ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा दी है। फिल्म का डायलॉग ‘पुष्पा सुनकर फ्लावर समझा क्या, फायर है मैं’ लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया था। इसके साथ ही ‘तेरी झलक अशर्फी श्रीवल्ली’ ने भी धूम मचा दी थी। सबसे कूल हैं इसके गानों के स्टेप्स। अब... Read More






साउथ कोरिया के युवा भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन लड़की को श्रीवल्ली गाने में बेहतरीन डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की ने ‘श्रीवल्ली’ गाने की रील बनाकर सेनसेशन मचा दी है।
कोरियन गर्ल का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये लड़की पुष्पा की नकल करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर korean.g1 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 2 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये बहुत ही प्यारा वीडियो है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा डांस तो सुपरहिट है।
बताते चलें कि यह फिल्म चंदन की लकड़ी की तस्करी पर बनी थी। इसमें पुष्पा को नए-नए तरीकों से चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हुए दिखाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की थी।



























