Tirandaj.com ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स ने अपने दोस्तों को इंप्रेस करने के लिए 10 मिनट में एक दर्जन एनर्जी ड्रिंक्स गटक लिए। उसके बाद जो हुआ उसे जानकार आप दंग रह जाएंगे। इसका अंजाम यह हुआ कि शख्स की जान पर बन आई। ब्रिटेन के डॉ. बर्नार्ड ने अपने यूट्यूब पेज पर इस शख्स की कहानी शेयर की है। डॉक्टर ने बताया कि इतनी ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स पीने की वजह से इस शख्स की आंतें खुद को खाने लगी थीं।
डॉ. बर्नार्ड ने बताया कि शख्स जिसका नाम जेएस (36 साल) है, अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। जहां उसने दोस्तों को इम्प्रेस करने के चक्कर में एक दो नहीं पूरी 12 केन एनर्जी ड्रिंक डकार ली। इसके तुरंत बाद से ही उसे कुछ अजीब सा लगने लगा। इतना ही नहीं उसकी धड़कन (heartbeat) भी काफी तेज हो गई थी। जेएस ने सोचा कि यह सब कैफीन (सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करने वाली साइकोएक्टिव दवा) कि वजह से हो रहा है। अचानक से उसे कमर के पास भी तेज दर्द के साथ उल्टी होने लगी। इस दर्द से बचने के लिए उसने शराब भी पी ली, लेकिन उसको दर्द से आराम तो मिला नहीं बल्की तबियत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी।
इसके बाद भी जेएस हॉस्पिटल नहीं गया।जब नौबत यहां तक आ गई कि वो कुछ भी खाने-पीने के लायक भी नहीं रहा। तब जा कर उसने अस्पताल जाने का फैसला किया। हॉस्पिटल पहुंचते ही उसने नर्स के ऊपर ही उल्टी कर दी। दोस्तों को इंप्रेस करने के चक्कर में जो उसने किया वो शर्म के मारे किसी को बात भी नहीं रहा था। लेकिन डॉक्टर्स को जांच के बाद पता चल ही गया कि आखिर उसकी यह हालत कैसे हुई। डॉक्टरों ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक्स की वजह से शख्स की आंतों गलना शुरू हो गई थी।
एक दर्जन एनर्जी ड्रिंक्स पीने कि वजह से जेएस के शरीर में कैफीन, शक्कर और अन्य केमिकल्स की मात्रा बढ़ गई, जिससे कि उसकी आंतें गलना शुरू हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि इसे एक्यूट पैंक्रियाइटिस कहते है, जहां आदमी की आंत खुद को ही खत्म करने लगती हैं। इतना ही नहीं इस वजह से किसी की जान भी जा सकती है। लेकिन डॉक्टर्स ने जेएस को एंटीबायोटिक्स देकर उसकी जान बचा ली। फिलहाल कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद जेएस ठीक होकर घर लौट गया। वहीं डॉक्टर बर्नार्ड ने एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर कहा की इसका अधिक मात्रा में सेवन आप के लिए जानलेवा हो सकता है।









































