ISTANBUL. तुर्की के धार्मिक नेता अदनान ओकटार को यहां की एक कोर्ट ने 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई है। उन पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। अदनान पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। उन्हें प्रताड़ित करता है। इससे पहले भी अदनान को कोर्ट जेल की सजा सुना चुका है।
अदनान विवादास्पद धार्मिक नेता हैं। अदनान एक टीवी शो होस्ट करते हैं। उस शो में कई लड़कियां मौजूद होती हैं, जो खूब मेकअप करती हैं और कम कपड़े पहनती हैं। हालांकि, इन शोज में वह रूढ़िवादी मूल्यों का प्रचार करता था। अदनान ने ‘हारून याह्या’ नाम से दुनियाभर की कई भाषाओं में कई किताबें भी प्रकाशित की हैं। अदनान इन लड़कियों को किटन कहते हैं। वह लोगों को टीवी पर लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

लग्जरी लाइफ जीने वाले 66 साल के अदनान धार्मिक गुरु हैं। इसके अलावा अदनान अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अदनान इस्तांबुल में रहते हैं। यहां वह टीवी शो करते हैं और अपने विचार लोगों तक पहुंचाते हैं।
वह हमेशा पार्टियां करते हैं। इनमें देश-विदेश से मशहूर हस्तियां भी पहुंचती हैं। पिछले साल भी वह नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न, शोषण के मामलों का सामना कर रहे थे। इस वजह से अदनान को 1,075 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। बताया जा रहा है कि अदनान पर राजनीतिक और सैन्य जासूसी का भी आरोप है।

2018 में हुआ था गिरफ्तार
साल 2018 में अदनान के एक विला पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान अदनान और उसके सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि वह इस्लामिक पंथ के नेता के रूप में एक आपराधिक गिरोह चलाता था। इस आरोप के बाद ऑनलाइन A9 टीवी चैनल को भी बंद कर दिया गया था।
जनवरी 2021 में अदनान को 10 अलग-अलग आरोपों में दोषी ठहराया गया था। इसमें आपराधिक गिरोह चलाना, राजनीतिक और सैन्य जासूसी में शामिल होना, नाबालिगों का यौन शोषण, बलात्कार, ब्लैकमेल और टॉर्चर करने जैसे अपराध शामिल है।








































