TIRANDAJ. COM. अब भारत में क्राइम कोई नयी बात तो रही नहीं। हां हम यह जरूर कह सकते हैं कि इसके तरीके नए होते जा रहे हैं। फिर चाहे वो बात नेट बैंकिंग से जुड़ी हो या सोशल मीडिया से। आज हर कोई सोशल मीडिया में एक्टिव है। इस बीच हमें अक्सर फेक ID के बारे में सुनने को मिलता है। दरअसल कई बार देखा जाता है कि आपकी आईडी पर कोई और व्यक्ति सिम चला रहा है और इसकी भनक आपको नहीं है। ऐसा होने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ आसान स्टेप्स जिसके मदद से आप 2 मिनट के अंदर पता लगा सकते हैं कि आपके नाम से कितनी और कौन-कौन से SIM एक्टिव है।

यह पता लगाने के लिए आपको सब से पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल पर जाना है। इसके बाद आपके सामने एक नीला रंग का बॉक्स नज़र आएगा, उसमें आपको अपना नंबर एंट्री करना होगा। इतना होने के बाद आपके सामने उन सभी नंबर्स की डिटेल आ जाएगी जो आपकी ID से चल रहे हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप लिस्ट में दिखा रहे नंबर को नहीं जानते तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

आपको रिपोर्ट करने के लिए नंबर और ‘This is not my number’ को सिलेक्ट करना है। इसके बाद ऊपर दिए गए बॉक्स में ID में लिखा नाम डालें। अब नीचे की तरफ Report के बॉक्स पर क्लिक करें, इतना होने के बाद आपको टिकट ID रिफरेंस नंबर भी दिया जाता है।

एक आईडी से लिया जा सकता है 9 SIM
नियम के तहत एक आईडी से केवल 9 SIM कार्ड ही लिया जा सकता है। लेकिन यह नियम उत्तर पूर्व राज्य के लिए लागु नहीं होता है, उत्तर पूर्व राज्य समेत जम्मू कश्मीर, असम में केवल एक आईडी पर 6 SIM एक्टिवेट हो सकते हैं।

इसमें सतर्कता बरतनी क्यूं है जरुरी
यदि आपके आईडी से कोई ऐसा सिम एक्टिवेट है, जिसकी आपको कोई खबर नहीं है। तो इसमें बहुत अधिक संभावना है कि उस sim कार्ड का गलत गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा हो, और अयादि आपने उस पर अभी ध्यान देके उसे डीएक्टिवेट नहीं कराया तो उसकी वजह से आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।





































