TIRANDAJ.COM . Whatsapp ने हाल ही में अपने यूज़र्स को कई सारे नए फीचर दिए है। ख़ास बात तो यह है की यूज़र्स को यह फीचर लुभा भी रहे हैं। इस ही कड़ी में आज फिर Whatsapp ने अपने यूज़र्स को एक नया फीचर दिया है। यह फीचर बिजनेस अकाउंट्स के लिए जोड़ा गया है। इस फीचर में खास बात या है की आप इसकी मदद से यूजर के नंबर के बिना ही उसके नाम से उसे सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा अब आप वॉट्सऐप पर ही शॉपिंग भी कर पाएंगे।

हालांकि, वॉट्सऐप का फीचर अभी कुछ चुनिंदा देशों में ही लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे ब्राजील, इंडोनेशिया, कोलंबिया, यूके और मेक्सिको में लॉन्च किया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस फीचर की जानकारी दी है।

यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल शॉपिंग करने के लिए कर सकते हैं, अब उन्हें कंपनी की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। कंपनी ने कुछ दिनों पहले जियो मार्ट के साथ मिलकर एक ऐसा फीचर इंट्रोड्यूस किया था, जिसका विस्तार अन्य देशों में किया जा रहा है। वॉट्सऐप की मानें तो ये फीचर यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखेगा। अब वॉट्सऐप पर यूजर्स को पेमेंट का भी ऑप्शन मिल जाएगा। यानी अब किसी भी जरूरत के लिए यूजर्स को वॉट्सऐप से बाहर नहीं जाना होगा।

फीचर ऐसे करेगा काम
अब तक यूज़र्स को वॉट्सऐप चैट करने के लिए उनके नंबर की जरूरत होती है। लेकिन इस नए फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी कैटेगरी में दूसरे यूजर्स को उनके नाम से सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा इस फीचर की मदद से अब यूज़र्स शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही पेमेंट के लिए यूजर्स के पास वॉट्सऐप पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा।







































