TIRANDAJ DESK. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2023 को जारी कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी जो सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह आज से 30 नवंबर तक एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 21 अक्टूबर 2022 से हो चुकी है, तो वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 शाम 5 बजे तक तय की गई है। इसके साथ ही एआईएसएसईई परीक्षा 2023, 08 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

महतवपूर्ण तारीख
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल में एडमिशन फार्म की शुरुआत 21 अक्टूबर 2022 से हो चुकी है, तो वहीं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है। इसके साथ ही पंजीयन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रात 11:50 बजे तक है। इसके अलावा सैनिक स्कूल में प्रवेश पत्र भरने कि शुरुआत जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में हो जाएगी। साथ ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। एआईएसएसईई रिजल्ट 2022 फरवरी / मार्च 2023 के बीच आने की संभावना है।

आवश्यक दस्तावेज
एआईएसएसईई एप्लीकेशन फॉर्म भरने हेतु छात्रों के पास 10 केबी-200 केबी का फोटोग्राफ और 4 केबी-30 केबी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही छात्रों के पास जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।
आवेदन योग्यता
एआईएसएसईई के कक्षा 6 की परीक्षा में आवेदन पात्रता की बात करें तो लड़कियां और लड़के दोनों सैनिक स्कूल 2023 एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं लड़कियों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या लड़कों की तुलना में कम है। एआईएसएसईई कक्षा 6 में आवेदन करने के लिए छात्र कि आयु 10-12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तो वहीं एआईएसएसईई कक्षा 9 में छात्र (सिर्फ पुरुष) आवेदन कर पाएंगे जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास का रिजल्ट हो। साथ ही छात्र कि उम्र 13-15 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क
छात्रों को आवेदन शुल्क के तौर पर सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2022-23 भरते समय 650 रुपये का भुगतान करना होगा, तो वहीं एससी/एसटी वर्ग के छात्रों को 500 रुपये भुगतान करना होगा। साथ ही छात्र आवेदन शुल्क 30 नवंबर की रात 11:50 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले AISSEE के आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं, और आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें ,अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। इन सब के बाद आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।


































