NEW DELHI. दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के बारे में हर बारीक से बारीक जानकारी पूरा देश जानना चाहता है। इस हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अपने प्यार के लिए लड़की ने मां-बाप घर, परिवार और यहां तक कि वो राज्य भी छोड़ दिया, जहां से कोई उसे रोक सके। मगर, उसके प्रेमी ने शादी न करने के लिए उसको प्यार के बदले में दी बेरहम मौत। इस कहानी में पढ़िए कौन थी श्रद्धा, आफताब से कब, कहां और कैसे मिली, क्या उसकी जान बच सकती थी, आफताब ने लाश कैसे ठिकाने लगाई, गूगल पर क्या सर्च किया… यानी हर वह बात जो आप इस केस के बारे में जानना चाहते हैं।
18 मई को की थी हत्या
पुलिस की निगरानी में जुर्म कबूल करते हुए वहशी आफताफ ने सुनाई प्यार की खूनी दास्तां रोंगटे खड़े कर देने वाली है। कैसे उसने बच्ची को मार डाला और उसके 36 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया। फिर वह रोज रात को दो बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में इन लाशों के टुकड़े फेंकने जाता था। आरोपी ने 6 माह पूर्व 18 मई को लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। फिर शव के टुकड़े रखने के लिए फ्रिज भी खरीद लिया।
इतना ही नहीं आरोपी इतना शातिर था कि वह रोज सुबह-शाम सुगंधित अगरबत्ती जलाता था, ताकि किसी को शव की बदबू न आए। पुलिस ने शनिवार को आफताब को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जज ने आरोपी को पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पहली मुलाकात 2019 में मुंबई के एक कॉल सेंटर में हुई थी
25 साल की श्रद्धा मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर जिले की रहने वाली हैं, उनका पूरा परिवार पालघर में ही रहता है। जबकि वह मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। आफताब से उसकी पहली मुलाकात 2019 में मुंबई के एक कॉल सेंटर में हुई थी। यहीं उनका प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शादी करने का भी फैसला कर लिया। मगर, श्रद्धा और आफताब दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
उन्होंने साफ कह दिया था कि तुम शादी नहीं कर सकते। इस पर दोनों ने अपने घर, परिवार और शहर को भी छोड़ दिया। इसके बाद वे दिल्ली आ गया और महरौली के एक फ्लैट में रहने लगे।









श्रद्धा की हत्या के बाद बनाई नई गर्लफ्रेंड
… तो जिंदा होती श्रद्धा





























