TIRANDAJ.COM. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है। वे BEL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 10 नवंबर से शुरू हो चुका है। तो वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तय कि गई है।

यहां कुल 111 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें ट्रेनी इंजीनियर-1 के कुल 50 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के कुल 61 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 28 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक होना अनिवार्य है।
यह होगी योग्यता
वहीं इन पदों के लिए योग्यता के बात करें तो उम्मीदवारों के पास Engineering/ B.Sc/ B.E/ B.Tech/ का डिग्री होना अनिवार्य है। इसके आलावा इनके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति दी जाएगी। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

यह होगी सैलरी
उम्मीदवारों को ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए चयनित होने पर 30,000 रुपये से 40,000 रुपये तक की सैलरी प्रतिमाह मिलेगी। इसके साथ ही प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए चयनित होने पर उम्मीदवारों को सैलरी के तोर पर 40,000 रुपये से 55,000 रुपये तक प्रतिमाह मिलेगी।

ऐसे होगा चयन
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रोजेक्ट और ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा 85 अंक और साक्षात्कार 15 अंक का होगा। लिखित परीक्षा का विवरण उम्मीदवारों/आवेदकों को उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई मेल आईडी पर ईमेल किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bel-india.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।




































