Tirandaj.com जिम में लोग अक्सर जाने से पहले कॉस्ट्यूम खरीदते हैं। लोअर, टी-शर्ट और जूते खरीदते हैं। मगर, क्या फिटनेस और कल्चर को साथ में रखते हुए कुछ किया जा सकता है। अगर, आपका जवाब न है, तो सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए। इसमें देखा जा सकता है कि 56 साल की एक महिला साड़ी पहनकर जिम में वर्कआउट करती है। उनका वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं।
लोग कमेंट कर कह रहे हैं- मैंने इनसे बेहतरीन वीडियो नहीं देखा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किस तरह जिम में एक्सरसाइज कर रही है। वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि इस महिला ने भारतीय कपड़े नहीं छोड़े हैं। ऐसी महिला पर गर्व है।
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Humanofmadrasoff नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक को खोले
https://www.instagram.com/reel/Ck3NWmrKEvW/?utm_source=ig_web_copy_link
लोग इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर कह रहे हैं कि ये महिला फिटनेस और कल्चर दोनों का ख्याल रख रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही प्यारा वीडियो है।







































