
DARBHANGA. बिहार के दरभंगा रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। हादसा एक महिला के साथ हुआ है। महिला घर की छत से अचानक नीचे पिलर पर जा गिरी और लोहे का सरिया उसके सिर से आर-पार निकल गया। परिजन तुरंत महिला को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला दरभंगा के घनश्यामपुर इलाके के बाउर गांव का है। जहां शहजान खातून नाम की 35 वर्षीय महिला रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, महिला धूप सेंकने के लिए घर की छत पर गई हुई थी। जहां वो छत के किनारे पर रखी प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठी गई। लेकिन कुर्सी अचानक से टूट गई और इससे पहले की वो संभल पाती सीधे छत से नीचे पिलर पर जा गिरी। जिससे कि पिलर पर लगा हुआ सरिया उसके सिर से आर-पार निकल गया। महिला के गिरते ही इलाके में हडकंप मच गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शहजान की हालत देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।
हादसे के बाद लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे शहनाज को हॉस्पिटल पहुंचाया जाए क्योंकि सरिया उसके सर में धसा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह लोगों ने सरिये को नीचे से काटा कर शहजान को अलग किया। हालांकि सरिये का एक टुकड़ा अभी भी उस के सर में था।
इसके बाद सावधानीपूर्वक उसे दरभंगा DMCH ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। शहजान दर्द से कराह रही थी। उसके सिर में अभी भी तीन फीट का सरिया फंसा हुआ है। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि ऑपरेशन करके सरिये को सर से अलग किया जाएगा। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।





































