DELHI. कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। जिसकी काफी समय से तैयारी चल रही थी। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए थे। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला है। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए आज मतदान होना है। जिसका नतीजा 19 अक्टूबर को आएगा। नए अध्यक्ष के चुनाव में आज 9300 डेलिगेट्स मतदान करेंगे। यह वोटिंग दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में होगी। बता दे 24 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अध्यक्ष पद के लिए गांधी और नेहरू परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज होने ववाली वोटिंग प्रक्रिया सीक्रेट बैलेट के जरिए की जाएगी। इसमें देश भर के 9300 से अधिक कांग्रेस डेलीगेट्स अपने मत का उपयोग करेंगे। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अलग-अलग राज्य में 36 मतदान केंद्र बनाये गए है। प्रत्येक 200 मतदाताओं पर एक बूथ होगा। देश भर में कुल 67 बूथ बनाए गए हैं। देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान बूथ बनाये गए हैं।
24 अकबर रोड में बने कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वोट डालने पहुचेंगी। वही भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी समेत 47 डेलिगेट्स कर्नाटक के बेल्लारी में अपना वोट डालेंगे। AICC महासचिव, राज्य प्रभारी, संयुक्त सचिव अपने-अपने गृह राज्य या एआईसीसी मुख्यालय में वोट डालने जा सकते हैं।






































