BILASPUR. कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने पूरे देश में सुरक्षा की दृष्टि से देश में लगभग सभी ट्रेनो को बंद करने का आदेश पूर्व में दिया था। कोरोना के नए मरीजों में कमी आने के बाद अब पूर्व फैसलों को बहाल किया जा रहा है। लगभग सभी ट्रेने धीरे-धीरे पटरी पर लौटना शुरू कर हो चुकी है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की लगभग सभी मेल, एक्सप्रेस, लोकल और मेमू पैसेंजर चालू कर दी गईं। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोन की 44 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी गई है। बाकी ट्रेनों में कोच अस्थाई तौर पर लगाए गए हैं। इनमें स्लीपर व एसी थ्री के कोच शामिल हैं।

कोरोना काल के पूर्व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपनी तथा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 343 यात्री ट्रेनों का परिचालन किया जाता था। लेकिन इन ट्रेनों में 200 मेल, एक्सप्रेस ट्रेन तथा 143 पैसेंजर व लोकल ट्रेनें शामिल है। वर्तमान में सभी 200 मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों तथा 127 पैसेंजर लोकल ट्रेनों का चलना फिर शुरू किया गया है। बाकी पैसेंजर ट्रेनों की आक्यूपेंसी कम होने के कारण परिचालन में नहीं हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा त्यौहारों के समय में यात्रियों को अधिक से अधिक आरक्षित सीट/बर्थ उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान में 42 ट्रेनों में अतिरिक्त शयनयान (स्लीपर) एवं वातानुकूलित कोचों का प्रावधान किया गया है।

ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच व स्थाई कोच
22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस। 18213/ 18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस। अस्थायी कोच 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस, 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 18203/18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 18207/ 18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, 20847/20848 दुर्ग-उदमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 18213/ 18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, 12853/ 12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, 18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 18756/18755 अम्बिकापुर शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ व आदि शामिल है।

18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18247/18248 बिलासपुर रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18239/18240 कोरबा इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस, 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस, 22647/22648 कोरबा-कोचुवेल्ली कोरबा एक्सप्रेस, 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस शामिल है।






































