TIRANDAJ DESK. जिला सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर (छ.ग.) द्वारा लिपिक-सह-कम्प्युटर ऑपरेटर, विक्रेता, भृत्य, चौकीदार के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में ख़ास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर 12 वीं पास तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे की आधिकारिक वेबसाइट https://jskbank.com/vacancy.php पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार आज से 13 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन की शुरुआत 28 सितंबर से हो चुकी है।

जिला सहकारी बैंक में कुल 58 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें लिपिक-सह-कम्प्युटर ऑपरेटर, विक्रेता, भृत्य, चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 8वी, 10वी, 12वी पास एवं समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतन की बात करें तो लिपिक-सह-कम्प्युटर ऑपरेटर के लिए 6850 हजार से 8750 रुपए तथा विक्रेता के पदों के लिए 6250 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। साथ ही भृत्य के पदों के लिए 5000 तक वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवार ऐसे कर पाएंगे आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को जिला सहकारी बैंक की ऑफिसियल वेबसइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर वैकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक करने क्व बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा। फिर एक पीडीएफ डाउनलोड होगा उसका प्रिंट निकालकर, दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद एप्लीकेशन को भरकर ऑफलाइन आवेदन करें। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर https://jskbank.com/vacancy.php क्लिक करें।





































