
October 1, 2022
0 Comment
कवयित्री अनामिका जैन के भाई जितेंद्र जैन पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
by Vikas Mishra
LALITPUR. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों को गाने का रूप ‘यूपी में बाबा हैं..’ देने वाली अनामिका जैन के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कवयित्री के भाई और अधिवक्ता उत्तम चन्द्र जैन के बेटे जितेंद्र जैन पर मारपीट और अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।... Read More






पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश खटीक को 29 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया था। उनको थानाध्यक्ष जाखलौन राजा दिनेश प्रताप सिंह ने कचहरी चौराहे से गिरफ्तार करने के बाद अगले दिन न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद न्यायालय ने रमेश खटीक को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
इस मामले में अधिवक्ता उत्तम चन्द्र जैन का कहना है कि उनका बेटा जितेंद्र जैन एक व्यापारी हैं। उनके बेटे का रमेश खटीक से कोई लेना-देना नहीं है। और न ही उनके बेटे ने कोई जमीन खरीदी है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। वहीं अनामिका जैन ने कहा, मामला दर्ज कराने वालों को जरूर कोई गलत फहमी हुई है। और उनको देश की न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है।
































