SAKTI. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे सक्ती भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैजेपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विरोध करने जा रहे जिला अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जैजेपुर विधानसभा में आगमन होने जा रहा था उसी आगमन को लेकर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाने जैजेपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस प्रशासन ने अंकित अग्रवाल एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया।

अंकित अग्रवाल ने मीडिया को बताया की भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से घोषणा पत्र में जो वादा किया था उनमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया और आज सक्ती ज़िले में सड़कों की स्तिथि बहुत ही ख़राब है। उन्होंने कहा कि उक्त बातों की ओर मुख्यमंत्री का विरोध कर काला झंडा दिखाकर उनको यह बताना था कि आपने जनता से जो वादा किया था उससे भटक रहे है और छत्तीसगढ़ की जनता को धोखे में रख रहे है, लेकिन भूपेश बघेल अपने इस विरोध को पचा नहीं पा रहे है और हम सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करवा दिया।

वहीं पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जमकर भूपेश बघेल के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा की भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है और कहा कि भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रहे है। वही भाजपा नगर महामंत्री अमन डालमिया ने कहा कि अब ज़्यादा दिन नहीं बचे है इस सरकार को हम सत्ता से उखाड़ फेकेंगे, क्योंकि इस सरकार ने आमजन को दुखी किया है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और कहा कि विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और बघेल विरोध को पचा नहीं पा रहे है और हम सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करवा दिए। इसमें भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अमन डालमिया, रंजन सिन्हा, सूरज देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी हुई है।





































