TIRANDAJ DESK.आज हर कोई Google Search का इस्तेमाल ना जाने कितने ही काम के लिए करते है। अगर कुछ जानकारी चाहिए हो तो आप सबसे पहले इंटरनेट पर गूगल सर्च करते है, गूगल पर ये भरोसा आप पर भारी पड़ सकता है। ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योकि हाल में ऐसा एक मामला मुंबई से सामने आया है, जिसमे एक महिला ने गूगल पर फोन नंबर सर्च किया और पेमेंट के नाम पर फ्रॉडस्टर्स ने लगभग 2.4 लाख रुपये उड़ा दिए।

आज हम सभी किसी शॉप का नंबर चाहिए हो, तो फटाक से गूगल पर चेक कर तें है, ना केवल किसी शॉप का नंबर बल्कि बैंक कस्टमर केयर और कई दूसरे नंबर भी लोग ऑनलाइन सर्च करते हैं। तो हम आपको बता दे की आपका ऐसा करना आप पर काफी भारी पड़ सकता है।
यह मामला मुंबई का है। यहां 49 साल की एक महिला ने फूड डिलीवरी ऐप से एक ऑर्डर प्लेस किया था। ऑर्डर के लिए महिला ने कई बार 1000 रुपये का पेमेंट किया, लेकिन पेमेंट फेल हो जा रहा था। इसके बाद महिला ने गूगल से उन दुकान का नंबर निकाला और पेमेंट के लिए कॉल किया। इस दौरान मौजूद शख्स ने उससे क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स मांगी और फिर OTP शेयर करने के लिए कहा। महिला ने जैसे ही ओटीपी शेयर किया, और उसके अकाउंट से 2,40,310 रुपये का डिडक्शन हो गया।

क्रेडिट कार्ड से 2.4 लाख का डिडक्शन होता देख महिला ने तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत की। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करके महिला के अकाउंट से 2,27,205 रुपये के डिडक्शन को रोक लिया।
क्या आप भी करते है नंबर सर्च
अगर आप भी गूगल पर दुकान और कस्टमर केयर के नंबर तलाशते हैं, तो आप भी इस तरह के फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। असल में गूगल पर मौजूद बहुत से नंबर ऑथेंटिक नहीं होते हैं। आप के लिए बेहतर होगा की कस्टमर केयर नंबर या फिर शॉप के नंबर से उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

स्कैमर्स ऐसे एडिट करते हैं नंबर
आपको बता दे की गूगल पर मौजूद नंबर्स को स्कैमर्स एडिट करते है और फिर अपना नंबर डाल देते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि स्कैमर्स ऐसा कैसे कर सकते हैं, दरअसल ऐसा करना बेहद आसान है और इसके लिए सिर्फ कुछ स्टेप फॉलो करने होते हैं।
अगर आपको किसी दुकान या फिर बैंक ऑफिस का नंबर चाहिए हो तो आप सबसे पहले गूगल पर उस दुकान या ऑफिस को सर्च करें। ऐसा करते ही आप के सामने वेब पेज पर उस जगह की कई सारी डिटेल्स आ जाएंगी। इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे मैप पर आपको क्लिक करना होगा। ऐसे करते ही आपके सामने उस ऑफिस या दुकान की डिटेल्स आ जाएंगी, जिसे आपने सलेक्ट किया होगा।

इसके बाद आपको Suggest an Edit का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके कोई भी बड़े आसानी से उस शॉप या ऑफिस के फोन नंबर को एडिट कर सकता है। स्कैमर्स इसी तरीके का इस्तेमाल करके लोगों को फंसाते हैं। इस बात का ध्यान रखें की अगली बार जब आप कस्टमर केयर का नंबर सर्च करें, तो आप आधिकारिक वेबसाइट से ही नंबर लें।





































