INORE. इस वर्ष दीपावली का पर्व निशीथ व्यापनी तिथि होने के कारण ही 24 अक्टूबर 2022 को पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से महालक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। इस वर्ष 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखरी सूर्यग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आपको ध्यान रखना चाहिए।
रात में ढांक दें मूर्तियों को
सूर्य ग्रहण को देखते हुए आप महालक्ष्मी का पूजन कर उसे 24-25 अक्टूबर को रात में 4.30 मिनिट के पूर्व ही ढांक दें। क्योंकि, सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक चल जाते हैं।
तथा 25 अक्टूबर को शाम 07.20 मिनट के बाद ही लक्ष्मी जी का स्नान, पूजन और मुहूर्त अनुसार ही लक्ष्मी जी का विसर्जन करना चाहिए।











































