BHILAI. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शुक्रवार को भेंट मुलाकात करने सेक्टर 1 पहुंचे। विधायक देवेंद्र लगातार भेंट मुलाकात के जरिए वार्डों का दौरा कर रहे हैं। जहां वो लोगों की समस्याओं को सुनते बस नहीं बल्कि उनका समाधान भी कर रहे है। विधायक हर मोहल्ले में जा कर निरीक्षण कर रहे है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र ने भेंट मुलाकात की शुरुवात सेक्टर 1 स्थिति लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान की पूजा से की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगाें से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। वार्ड के लोगों ने यहां मंदिर प्रागण में भगवान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। जिसे उन्होंने जल्द कराने की बात कही।
इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र सेक्टर 1 के महिला समूह से मिले। लघु उद्योग के माध्यम से महिलाएं फिनाइल आदि चीजों का उत्पादन कर रही है। विधायक ने कहा कि उनके लिए वार्ड में एक मिनी मदर्स मार्केट का निर्माण किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना प्रोडक्ट आसानी से बेच सकें।इसके बाद उन्होंने सभी गलियों का निरीक्षण करा। और लोगों से मिलकर उनकी समस्या ओं को जाना और उनका निदान करने निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश भी दिए।
महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद गार्डन में कुछ जरूरी सुविधाओं की मांग की। जिस पर उन्होंने गार्डन की मरम्मत कराने का बात कही। इसके अलावा महिलाओं ने बताया कि गार्डन में रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। जिससे लोगों को बड़ी समस्या होती है। विधायक यादव ने तत्काल एसपी को कॉल किया और तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा।
चाय पर चर्चा
लोगों ने बताया वार्ड में सफाई भी ठीक से नहीं होती है। इसके अलावा कई समस्याएं वार्डवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव को बताई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात की और सभी समस्याओं को जल्द निपटाकर सूचना देने का निर्देश दिया। इसके बाद सेक्टर 1 एसबीआई बैंक के पास चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड के युवाओं के साथ बैठकर विधायक देवेंद्र यादव चाय पीए और सरकारी योजनाओं से लेकर अन्य सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की।









































