BHILAI. नवरात्रि का पर्व अपने साथ हर्षोल्लाष और खुशियां साथ लेकर आता है। खुशियों में चार चांद लगाने के लिए आयोजन होता है गरबा का। यदि आप ऐसे ही किसी आयोजन का आनंद उठाना चाहते हैं तो नेहरू नगर में आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया नाइट में आ सकते हैं। यहां फ्यूज़न गरबा सीजन-1 का आयोजन 1 से 3 अक्टूबर तक किया गया है।

नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर आदिशक्ति वेलफेयर इवेंट ग्रुप और Nissum Events की तरफ से आपके लिए गरबा और डांडिया का ख़ास इंतजाम किया गया है। इनके द्वारा Fussion Garba सीजन-1 का आयोजन किया जा रहा है। यदि आप भी इसमें शामिल होकर आनंद उठाना चाहते हैं तो 01 से 03 अक्टूबर तक शाम 7 बजे दशहरा मैदान, कालीबाड़ी, राधाकृष्ण मंदिर के पास, नेहरूनगर (ईस्ट) भिलाई में पहुँच जाइए।

मिलेगा अलग-अलग थीम का आनंद
Fussion Garba सीजन-1 में आपको 1 से 3 अक्टूबर तक रोज शाम 7 बजे अलग-अलग थीम का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। 01 अक्टूबर को बॉलीवुड तड़का की थीम रखी गई है। तो वहीं 02 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी जलवा की थीम रखी गई है। 03 अक्टूबर को होगा ट्रेडिशनल गुजराती गरबा का आयोजन। मतलब 01 से 03 अक्टूबर तक आप अलग-अलग थीम पर गरबा डांडिया का आनंद उठा पाएंगे।








































