
October 30, 2022
0 Comment
ठंड के मौसम में नल से निकलेगा गर्म पानी, 1500 रुपये से भी कम में खरीदें टैप वॉटर हीटर
by Vikas Mishra
TIRANDAJ DESK. भारत में ठंड के मौसम आते ही बाथरूम और किचन में गर्म पानी के लिए वॉटर हीटर का इस्तेमाल होने लगता है। ये वॉटर हीटर महंगे और ज्यादा बिजली खाते है। आज हम आपको नल वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप सीधे नल से जोड़ कर गर्म या... Read More





ठंड के मौसम ने लोग पीने के साथ-साथ नहाने के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ठंडे पानी से बर्तन धोना भी ठंड में मुश्किल होता हैं। महंगे होने के कारण कई लोग वॉटर हीटर को नहीं खरीद पाते। लेकिन अब ऐसा नहीं है, आप कम दाम और ज्यादा सेटअप किए बिना भी नल से गर्म पानी ले सकते है। इसके लिए बस आपको इंस्टैंट वॉटर हीटर खरीदना होगा। नल वाले वॉटर हीटर के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी। 1,500 रुपये से भी कम में यह आपको बाजार में मिल जाएगा। टैप वॉटर हीटर को आप अपने बाथरूम और किचन कही भी लगा सकते हैं।
एक अच्छी बात ये है कि इसे सीधे घर में मौजूद नल के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता हैं। इसके लिए आपको अलग से किसी टैंक की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी का कहना हैं कि इसे सेरेमिक और कॉपर मैटेरियल से बनाया जाता है। और यह कुछ ही सेकंड्स में गर्म पानी देने लगता है।
इस डिवाइस से गर्म या ठंडा दोनों तरह का पानी निकाला जा सकता है। गर्म पानी के लिए मैक्सिमम फ्लो 2.4L/ मिनट और ठंडे पानी के लिए ये फ्लो 3L/ मिनट होता है। इसको लगाने के बाद आप बर्तन धोना, ब्रश करने, कपड़े धोने, सब्जी धोने जैसे कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिवाइस का उपप्योग करने पर बिजली भी ज्यादा नहीं खर्च होगी।




























