RAIPUR. करीब चार साल के अल्प कार्यकाल में जनहितैषी योजनाओं को अमलीकृत कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। गुजरात मॉडल पर हावी होता भूपेश कका का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ सभी की जुबां पर है। आलोचक भी कका द्वारा लाई जा रही योजनाओं पर खामियां ढूढंने में बौने सिद्ध हो रहे है। इसका ही परिणाम है कि कका के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तमाम सर्वे में अव्वल आ रहे है। इस बार फिर कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हुए सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अव्वल पायदान पर है।

छत्तीसगढ़िया संस्कृति, अस्मिता को लेकर चल रहे भूपेश बघेल ने फिर एक बार देश के दिग्गजों को पटखनी देकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इस बार IANS की ओर से सी-वोटर ओपिनियन पोल द्वारा किए गए सर्वेक्षण इंडेक्स के अनुसार भूपेश बघेल के खिलाफ सबसे कम नाराजगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोग सबसे ज्यादा संतुष्ट है। राज्य शासन द्वारा लाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने पर लोग खासे प्रभावित है। प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी है, जिसके कारण चार साल बाद भी कका की दीवानगी बरकरार है।

सर्वे के मुताबिक देश के लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सबसे कम नाराजगी जाहिर करते हुए उनके कार्यों से संतुष्टि व्यक्त की है। सर्वे के हिसाब से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लोग सबसे अधिक नाराज है। छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य के तौर पर उभर कर सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागरिकों के गुस्से को सबसे ज्यादा प्रबंधित करने में शीर्ष पर है।
सबसे कम सत्ता विरोधी माहौल
सर्वे की माने तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी स्तरों पर सबसे बेहतर माना गया है, जिसके कारण यहां सत्ता विरोधी लहर सबसे कम दर्ज की गई। इसमें भूपेश बघेल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है। जबकि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में स्थिति विपरीत है।

94% लोग कका से संतुष्ट
सर्वे की माने तो 94% लोग मुख्यमंत्री बघेल के काम से संतुष्ट है। इस आंकड़े को देखे तो देश के तमाम दिग्गजों और बड़े-बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मुकाबले भूपेश बघेल लोगों की पहली पसंद बने हुए है। सर्वे में सिर्फ छह प्रतिशत लोग ही ऐसे निकले जिनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति संतुष्टि का भाव कम रहा। बीते वर्ष हुए कई सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ही दबदबा रहा।
पार्टी में बढ़ता कद
दसअसल वर्तमान में कांग्रेस की सरकार दो राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति के पुराने खिलाड़ी है। भूपेश बघेल के काफी वरिष्ठ रहे है। लेकिन अपनी योजनाओं और जमीनी कार्यप्रणाली के चलते देश में छत्तीसगढ़ को शीर्ष में पहुंचाने वाले भूपेश बघेल को देश की जनता के साथ ही कांग्रेस पार्टी में भी कद बड़ चुका है। सर्वे रिपोर्टर के अनुसार भूपेश बघेल से केवल छह प्रतिशत लोग असंतुष्ट है लेकिन अशोक गहलोत से 35.4% उत्तरदाता नाराज है।






































