TIRANDAJ DESK. बजाज फाइनेंस ने सितंबर 2022 तिमाही में जबरदस्त 2781 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। बजाज फाइनेंस का यह अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। बजाज फाइनेंस का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 88 फीसदी बढ़ा है।
पिछले साल सितंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस को 1481 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बजाज फाइनेंस ने जून 2022 तिमाही में 2596 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।

7000 करोड़ रुपए से अधिक की शुद्ध ब्याज आय
बजाज फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में करीब 31 फीसदी बढ़कर 218366 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की प्रबंधनाधीन संपत्ति 1,66,937 करोड़ रुपए थी। बजाज फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय भी 31 फीसदी बढ़कर 7001 करोड़ रुपए हो गई।







































