AHMEDABAD. गुजरात से बड़ी खबर आ रही है। राज्य के मोरबी जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां मच्छु नदी में बना केबल पुल टूट गया। हादसे के वक्त पुल में 400 से 500 लोग थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुल टूटने के कारण 500 सौ से ज्यादा लोग मच्छु नदी में गिर गए। वहीं 50 से अधिक लोगों के नदी में डूबने की सूचना है। जबकि हादसे में 32 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आ रही है।
घटना के बारे में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरबी जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क किया जा रहा है।







घायलों को राहत पहुंचाने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नजर बनाए हुए है। वे निरंतर मॉनीटरिंग कर जिला प्रशासन के साथ ही जिले और संभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दे रहे है। जबकि घायलों को राहत पहुंचाने बड़ी संख्या में एंबुलेंस घनाटस्थल पर पहुंच रही है। जबकि रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। ताकि कम से कम लोगों हताहत हो।
इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है। प्रदेश के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि जल्द ही घटनास्थल पर मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे है। हादसे में हताहतों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बड़ी संख्या में मौत की खबर 






























