तीरंदाज डेस्क। 100 साल से ज्यादा पुरानी लेवाइस जींस की एक जोड़ी नीलामी में 62 लाख रुपये में बिकी है। ये दोनों जीन्स 1880 के दशक में अमेरिका की एक निर्जन खदान से मिली थीं। वे न्यू मैक्सिको सिटी, यूएस में बेची गई थीं।
नीलामी के दौरान बताया गया कि लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी ब्रांड की जींस ‘गोल्ड रश’ युग की है। ये दोनों 1880 के दशक के माने जाते हैं। इन दोनों जींस को केल होपर्ट ने जिप स्टीवेन्सन के साथ मिलकर खरीदा है।

दोनों ने खरीदार का प्रीमियम जोड़ने के बाद इसके लिए कुल 71 लाख रुपए का भुगतान किया। बताते चलें कि केल होपर्ट पुराने कपड़ों का डीलर हैं। नीलामी के बाद उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके पास 100 साल से ज्यादा पुरानी जींस है। यह एक खास तरह का अहसास है।

मजे ले रहे हैं लोग
यह खबर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोगों ने यह आश्चर्य व्यक्त किया है। कुछ लोग मजाक में लिख रहे हैं कि उनके पास भी पुरानी जींस है, क्या उसके लिए भी कोई बोली लगाएगा? यूजर्स का कहना है कि उन्हें बिजनेस आइडिया मिल गया है।

एक यूजर ने लिखा, ‘ठीक है। अब मैं अपनी जींस की देखभाल करूंगा और उन्हें सुखाऊंगा और अपनी आने वाली पीढ़ियों को सौंपूंगा। इससे वे धनी हो जाएंगे।

1853 में अमेरिका में बनी थी लेवाइस कंपनी
लेवाइस अमेरिकी कंपनी है, जिसकी स्थापना 1853 में हुई थी। यह कंपनी डेनिम जींस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बवेरियन में जन्मे लेवी स्ट्रॉस ‘गोल्ड रश युग’ के दौरान सैन फ्रांसिस्को आए थे। यहां उन्होंने कपड़ा बेचने का कारोबार शुरू किया। वह कपड़े, जूते और अन्य सामान बेचते थे। वह नीली जींस बनाने वाले पहले व्यक्ति थे, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गई।



































