तीरंदाज, डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार व भाजपा के बीच खींचतान का दौर लगातार चलता आ रहा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक ओर जहां केजरीवाल सरकार पर ईडी की नजर है वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा आम आदमी की सरकार व मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ताजा मामले में कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार पर करारा वार करते हुए एक वीडियो रिलीज किया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियों को लाखों लोगो ने देखा है।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार की नाकामियों को लयबद्ध तरीके से बताने का प्रयास किया। उनके म्यूजिक वीडियो का शीर्षक “कैबिनेट की बैठक होगी तिहाड़ के आंगन में” है। इस शीर्षक से कपिल मिश्रा ने सरकार की पोल खोलने का प्रयास किया।
2 lakhs views already on Facebook
कैबिनेट की मीटिंग होगी
अब तिहाड़ के आँगन में— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) September 3, 2022
अपने म्यूजिक वीडियो में कपिल मिश्रा “दिल की दिल्ली का विनाश झूठे वादों से कर डाला। आंदोलन का सर्वनाश तुमने हाथों से कर डाला डाला।“ से शुरुआत करते हैं। अपनेद इस दो मिनट के इस वीडियो में कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने अपने वीडियो में रेवाड़ी संस्कृति, यमुना के प्रदूषण से लेकर विज्ञापनों पर किए गए खर्च को भी बताया।
म्यूजिक वीडियो में वे कह रहे हैं कि आपके आने से यमुना का जल जहर हो गया है। जबकि रेवड़ियां बंटवाने से कोषागार नीलाम पड़ा हुआ है। नाली बनवाने के लिए भी केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन दे डाले हैं। समस्या बताने जाने वाली जनता को दरबार में सिर्फ ताले लटके ही मिलते हैं। इस म्यूजक वीडियो में कपिल मिश्रा ने न केवल आरोप लगाए बल्कि उससे संबंधित पेपर कटिंग को भी दिखाते रहे।
पहले आम आदमी पार्टी के नेता थे कपिल मिश्रा
बता दें कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी के नेता थे। 2017 में पार्टी से बाहर कर दिया गया। इसे भी उन्होंने अपने गाने में शामिल करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में सक्षम और योग के लोगों की जरूरत नहीं है। जो भी सच बोलने की कोशिश करता है, उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाता है। अपने वीडियो में भ्रष्टाचार को लेकर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निसाना साथा है और अंत में कहा कि आपके और मंत्री भी सलाखों के पीछे जाएंगे और तिहाड़ के आंगन में कैबिनेट की बैठक होगी।
arvind kejriwal, BJP leader Kapil Mishra, Delhi Government, Delhi news, Kapil Mishra's song, national News, taunt on Delhi government, viral on social media, अरविंद केजरीवाल, कपिल मिश्रा का गाना, तीरंदाज डॉट कॉम, दिल्ली न्यूज, दिल्ली सरकार, दिल्ली सरकार पर तंज, नेशनल न्यूज, भाजपा नेता कपिल मिश्रा, सोशल मीडिया पर वायरल