GARIYABAND. शुक्रवार रात को नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में बड़ा हादसा हो गया। घटना गरियाबंद जिले की है। यहां पर एक स्कॉर्पियों व ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पिंयो सवार एक की मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया। घायल स्कॉर्पियो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार देवभोग निवासी युधिष्ठिर रेड्डी रायपुर से लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ रायपुर कमिश्नर ऑफिस में कार्यरत सोहन बघेल भी देवभोग के लिए निकला। दोनों देवभोग साथ ही निकले। शुक्रवार देर शाम को दोनों नेशनल हाइवे 130 पर जुगाड़ मोड़ के पास पहुंचे थे। यहां पर सामने की ओर से आर रही ट्रक से इनकी स्कॉर्पियो टकरा गई।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सोहन बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियों चला रहे युधिष्ठिर रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मैनपुन पुलिस पहुंची और घायल युधिष्ठिर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सोहन बघेल के शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है।

मैनपुर थाना प्रभारी संतोष जायसवाल ने बताया कि चालक युधिष्ठिर ने सीटबेल्ट बांध रखा था जिसके कारण वह बच गया। वहीं सोहन बघेल ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।







































