TIRANDAJ. एयर इंडिया (Air India) की फ्लाईट में बुधवार को उस वक्त 147 यात्रियों की जान आफत में पड़ गई जब उसके एक इंजन से धुआं निकलने लगा। विमान टेकऑफ करने ही वाला था कि धुएं पर नजर पड़ी। इसके बाद एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद विमान की जांच शुरू की गई।

बता दें एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट IX 442 मस्कट से कोचीन के लिए उड़ान भरने वाली थी। इस दौरान देखा गया कि फ्लाइट में धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते धुआं फ्लाइट में फैलने लगा। यह देख टेक ऑफ रद्द कर दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिस समय विमान में धुआं निकल रहा था उस समय विमान में 147 यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाला गया।

दूसरे विमान से भेजेंगे यात्रियों
हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। हांलाकि सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया। टेकऑफ रद्द करने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। अब इन यात्रियों के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है ताकि सभी यात्रियों को कोचिन लाया जा सके। वहीं इंजीनियर्स की टीम विमान की जांच कर रही है।

डीजीसीए ने कहा घटना की कराएंगे जांच
इधर इस मामले में डीजीसीए का भी बयान सामने आया है। डीजीसीए ने कहा है कि मस्कट हवाई अड्डे के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस कोचीन के लिए उड़ान भरने वाली थी इस दौरान धुआं उठा है। इंजन नंबर 2 में धुआं दिखने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को कोचिन लाने के लिए दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। वहीं इस घटना की जांच का निर्देश दिया गया है। घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





































