तीरंदाज, डेस्क। रसोई गैस को लेकर सितंबर महीने की पहली तारीख को ही राहत की खबर मिली है। तेल कंपिनियों ने एक सिलेंडर पर 100 रुपए की कटौती की है। लगातार बढ़ रहे दामों के बीच रसोई गैस पर 100 रुपए की कटौती ने लोगों को राहत दी है। हालांकि यह कटौती कमर्शियल सिलेंडरों पर दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि घरेलू गैस पर भी राहत मिल सकती है।


बता दें हर महीने की पहली तारीख को घरेलू बाजार में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आते हैं। आज से सितंबर का महीना शुरू हो गया है और पहली तारीख से गैस सिलेंडर के दाम से लेकर बैंकिंग नियमों तक कई बदलाव लागू हो गए हैं। इसी कड़ी में तेल कंपिनयों ने कमशिर्यल गैस सिलेण्डर के दाम में कटौती की है। इसकी दरों में 100 रुपए तक की कमी की गई है। छत्तीसगढ़ में 98.50 रुपए की कमी है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर व दुर्ग भिलाई में कमर्शियल सिलेंडर 2082.50 रुपए हो गया। इससे पहले इसका दाम 2181 रुपए था।

तेल कंपिनयों द्वारा रसोई गैस की कीमतों में 100 रुपए की कटौती 1 सितंबर लागू हो गई है। इससे होटल संचालकों को राहत मिलेगी। वहीं उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि घरेलू गैस के दामों में भी कटौती की जाएगी। घरेलू गैस की कीमतों में आखरी बार जुलाई में 50 रुपए बढ़ाए गए है। इससे छत्तीसगढ़ में एक सिलेंडर का दाम 1124 रुपए हो गया है। छत्तीसगढ़ में देश के कई राज्यों की तूलना में गैस सिलेण्डर अधिक दाम पर बिक रहा है।






































