बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी का मौका है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) में प्रबंधक (Manager) के पदों पर बम्बर भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार FCI की ऑफिशियल वेबसाइट http://fci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 26 सितंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने पर 40000 से 140000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय खाद्य निगम (FCI) में प्रबंधक (Manager) के 113 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू और ट्रेनिंग के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2022 है। इन पदों के लिए अकाउंट्स, टेक्निकल, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में से किसी एक की डिग्री होना अनिवार्य है।

भारतीय खाद्य निगम (FCI) में प्रबंधक (Manager) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने हेतु 800 रुपये देने होगे वही एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदकों को http://fci.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके संबंध में संपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।







































