RAIPUR : प्रदेश में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला एक नया मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या बड़े ही बेरहमी से कर दी गई है। कातिल ने न केवल युवक को जान से मारा है। बल्कि मृतक की आंख और चेहरे की चमड़ी भी निकाल ली। इसके बाद लाश को सुनसान जगह फेंक दिया।
मामला प्रदेश की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने का है। यहां बीते रविवार हाईवे पर मौजूद कार शोरूम के पिछले हिस्से में खाली पड़ी जमीन पर एक युवक का शव मिला है। इस जगह से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके मौके पर पुलिस पहुंची। शव बहुत ही खराब हालत में था। उसकी आंख निकालने के साथ चेहरे की चमड़ी को भी नोंच लिया गया था। मृतक की पहचान सरोना निवासी 27 वर्षीय ऑटो चालक चंदन यादव के रूप में हुई है। चंदन अपने भाई मनीष यादव के साथ रहता था।

शव की शिनाख्त में आई मुश्किलें
मृतक के भाई मनीष ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह चंदन ऑटो लेकर काम के लिए गया था। जब रात तक घर नहीं लौटा, तो मनीष ने चंदन के मोबाइल नंबर पर उससे संपर्क करने का प्रयास किया। फिर भी परिजनों को लगा की वह वापस लौट आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसकी मौत की खबर घर पहुंची। जब पुलिस मनीष को लेकर घटना स्थल पर पहुंची, यहां चंदन को पहचानना काफी मुश्किल था। मृतक के हाथ पर बने ओम के टैटू को देखकर मनीष ने पुष्टि किया कि यह उसके भाई चंदन की लाश है।

दूर तक पड़े थे कूँ के निशान
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची। तब कुछ दुरी पर खड़ा एक ऑटो नजर आया। जांच टीम ने जब लाश से ऑटो तक खून के पड़े निशान देखा, तब ऑटो में कुछ डाक्यूमेंट्स मिले। गाडी नंबर के आधार पर चंदन यादव का नाम मिला, और उसी के जरिए पुलिस मृतक परिजनों तक पहुँच सकी।
बदला लेने के इरादे से किया गया
डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर पूरा मामला किसी रंजिश का लग रहा है। इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चन्दन का विवाद किन-किन लोगों से था , पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल कातिल का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।





































