NEW DELHI. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) सोमवार को देशभर के कुख्यात गैंगस्टर्स को को निशाने पर लिया। एनआईए ने 10 टॉपमोस्ट गैंगस्टर्स के 60 से अधिक ठिकानों पर रेड की है। एनआईए की कार्रवाई के पीछे इन गैंगस्टर्स का पाकिस्तान व आईएसआई से कनेक्शन माना जा रहा है। एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, टिल्लू ताजपुरिया समेत 10 गैगस्टरर्स के ठिकानों पर रेड की है।

बता दें देश में बीते कुछ सालों में गैंगस्टर्स के हौसले काफी बुलंद हुए हैं। यह विदेश में बैठकर साजिशें रच रहे हैं। हाल ही में हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी यही बात सामने आई थी। गोल्डी बराड नाम के गैंगस्टर ने कनाड़ा में बैठकर मूसेवाला की हत्या करवा दी। इस मामले में तिहाड़ में सजा काट रहे लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन भी सामने आया है। जेल में व विदेशों में रहकर यह गैंगस्टर पूरा खेल कर रहे हैं। एनआईए को इन गैंगस्टर्स का पाकिस्तान व आईएसआई से कनेक्शन मिला है इसके बाद ही इनके खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है।

इन जगहों पर पड़ी है एनआईए की रेड
सोमवार को एनआईए व एसटीएफ ने गैंगस्टर काला राणा के यमुनानगर स्थित घर पर ने रेड मारी है। एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हरियाणा टास्क फोर्स के अधिकारी काला राणा के घर की तलाशी ले रहे राणा जठेड़ी गैंग से जुड़ा है। इसके अलावा नीरज बवाना उर्फ नीरज सहरावत के यहां भी छापा पड़ा है। नीरज बवाना फिलहाल जेल में है और जेल में रहकर ही गैंग रन कर रहा है।

इसके अलावा काला जठेड़ के दिल्ली के झड़ौदा कलां में स्थित घर पर भी NIA ने रेड पड़ी है। वहीं टिल्लू ताजपुरिया के अलीपुर में स्थित ताजपुर गांव के घर पर भी छापा पड़ा है। टिल्लू पर भी जेल में रहकर हत्या कराने के कई मामले हैं। इसी प्रकार गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के पंजाब के धुतरावाला स्थित घर पर भी NIA ने रेड मारी है। एनआईए ने गुरूग्राम में कौशल चौधरी व गैंगस्टर अमित डागर और संदीप बंदर के घर पर भी NIA ने छापेमारी की है। एनआईए ने गैंगस्टर रवि राजगढ़ के पंजाब खन्ना जिले के राजगढ़ गांव में स्थित घर पर, गोल्डी बराड़ के मुक्तसर स्थित घर और जग्गू भगवानपुरिया के बटाला वाले घर पर भी रेड की है।





































