RAIPUR. दुर्ग-भिलाई के सटोरिये अब राजधानी का माहौल बिगाड़ने पर आमादा हैं। कुछ दिन पहले दुर्ग-भिलाई के सटोरियों द्वारा किराये का मकान लेकर चलाया जा रहा कैसीनो पकड़ा गया था और आज जो मिला उसने और भी चौंका दिया है। दुर्ग भिलाई के सटोरिये राजधानी में चलता-फिरता online casino चला रहे थे। पुलिस ने जिन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी दुर्ग और भिलाई के हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार को एंटी क्रीक्राइम एंड साइबर यूनिट को जानकारी मिली थी कि गंज पारा के मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति कार में चलता-फिरता online casino चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सबसे पहले कार को चिह्नित किया गया। इसके बाद कार में अचानक दबिश दी गई। कार में सवार 4 व्यक्तियों से मोबाइल और लैपटॉप बरामद किये गए। जाँच करने पर महादेवा ऑनलाइन बुक, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन बुक मोबिल और लैपटॉप में मिले। ये सभी वेबसाइट और व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिये ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
इनसे जब पूछताछ की गयी तो इन्होंने भिलाई में बैठकर सट्टा चला रहे अपने 5 और साथियों के नाम बताये। इसके बाद रायपुर पुलिस भिलाई आ धमकी और उन सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम रायपुर में गिरफ्तार सटोरियों ने बताये थे।

गिरफ्तार सटोरियों से ये बरामद
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 15,000 रुपये नगद, रिट्स कार नंबर CG-24-9227, लाखों रुपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया है।
रायपुर से गिरफ्तार
1. विजय कुमार गिरी पिता उदयनाथ गिरी (37 साल) निवासी कैम्प-1 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग
2. आयुष निर्मल पिता दिलीप कुमार निर्मल (23 साल) निवासी टी मार्केट उत्तम टॉकीज के पास पावर हाउस थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग
3. राज यादव पिता भगवान यादव (19 साल) निवासी नेहरू चौक कैम्प -1 भिलाई जिला दुर्ग
4. सुंदर लाल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा (30 साल) निवासी शक्ति नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

भिलाई से गिरफ्तार
1. एसए आसिफ पिता शेख अब्दुल चमन (25 साल) निवासी लक्ष्मी मार्केट कृष्णा नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग
2. प्रमोद ओवनर पिता स्व. जार्ज ओवनर (43 साल) निवासी सूर्यविहार कॉलोनी स्मृति नगर भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग
3. आकाश शर्मा पिता अरूण शर्मा (29 साल) निवासी वैशाली नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग
4. धर्मेन्द्र पिता स्व0 बहादुर सिंह (44 साल) निवासी सुपेला भिलाई जिला दुर्ग
5. गणेश कुमार पिता मधुकुमार (28 साल) निवासी भिलाई-3 जिला दुर्ग





































