DANTEWADA. जिले में एक जेल प्रहरी की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के शव पर जगह जगह चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृत महिला के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि महिला की मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विजय बंजारे की पत्नी नीलम बंजारे की लाश आज उसके घर पर फंदे से लटकती पाई गई। दोपहर को जेल प्रहरी विजय बंजारे जब घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसकी पत्नी का शव फंदे पर लटका है। इसके बाद विजय बंजारे ने इसकी सूचना आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को भी दी।

सिटी कोतवाली थाना के जवान भी पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारा। फिर, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जब शव को फंदे से उतारा गया तो उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। इसे देखने के बाद परिजनों ने इसके आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। परिजनों उसे जेल प्रहरी विजस बंजारे पर ही नीलम बंजारे की हत्या का आरोप लगाया है।

अक्सर होता था विवाद
परिजनों ने कोतवाली पुलिस को बताया कि विजय बंजारे व उसकी बेटी की लव मैरीज हुई थी। विजय दहेज की मांग को लेकर बीते एक माह से नीलम को परेशान कर रहा था। इसके कारण व नीलम की बेरहमी से पिटाई भी कर रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि नीलम अपने मायके में कुछ बता न दे इसके लिए उसने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। इधर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि पीएम रिपोर्ट के बाद की मौत की असली वजह सामने आएगी।






































