तीरंदाज, डेस्क। उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क हादसे के चलते निधन हो गया है। साइरस मिस्त्री देश के जाने-माने कारोबारियों में शामिल थे। उन का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौटते समय मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ। वो 54 साल के थे।
इसी साल 28 जून को ही साइरस मिस्त्री के पिता का नाम पालोनजी मिस्त्री का भी निधन हो गया था। मुंबई में कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल से मिस्त्री ने पढ़ाई की थी। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के साथ इंपीरियल कॉलेज, लंदन से ग्रेजुएशन किया था। इसके साथ ही उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में विज्ञान में एक मास्टर डिग्री भी ली थी। साइरस मिस्त्री के फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री नाम के दो बच्चे हैं।
पिता के रिटायर होने के बाद साल 2006 में साइरस मिस्त्री टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे। दिसंबर 2012 में रतन टाटा के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। वो टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। उनका चेयरमैन का कार्यकाल काफी विवादों में रहा और अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था।
बता दें कि टाटा संस में शापूरजी पल्लोनजी समूह की 18.37% हिस्सेदारी है। साइरस मिस्त्री को साल 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था, हालांकि 2016 में जब उन्हें पद से हटाने के बाद टाटा समूह ने टाटा संस में एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी खुद खरीदने का प्रस्ताव दिया जिसे मिस्त्री परिवार ने ठुकरा दिया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया जिसका फैसला टाटा के पक्ष में आया।
accident while returning from Gujarat to Mumbai, Cyrus Mistry died in a road accident, eminent businessmen, included in the board of Tata Sons, Industrialist and former chairman of Tata Group, Ratan Tata, tirandaj.com, उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन, गुजरात से मुंबई लौटते समय हादसा, जाने-माने कारोबारियों, टाटा संस के बोर्ड में शामिल, तीरंदाज न्यूज, रतन टाटा, साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन